बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र


उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित

Aug 16, 2012
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निप्र : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीओ राशिद कलीम अंसारी ने डा. एनसी कालेज प्रबंधन की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर, शिक्षा से सुशीला देवी व समाजसेवी पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा को सम्मानित किया। साथ ही विधायक विनोद नारायण झा ने विभिन्न प्रतियोगिता में प्रथम व दूसरे एवं तीसरे स्थान प्राप्त करे वाले छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. भवानंद झा, युवा जदयू के प्रदेश सचिव संजीव कुमार झा मुन्ना, प्रो. मीनू पाठक, प्रो. धीरेन्द्र झा, प्रो. शिवकुमार यादव, प्रो. के.सी. पाठक, विनोद साह, रामबाबू राम सहित कई लोग मौजूद थे।






बेनीपट्टी में बनेगा सौ बेड का अस्पताल
Aug 15, 2012

बेनीपट्टी (मधुबनी), निप्र : बेनीपट्टी में सौ बेड का अनुमंडल स्तरीय अस्पताल का निर्माण होगा। अस्पताल का निर्माण व्यवहार न्यायालय के पीछे की जमीन पर होगा। इसके लिए दो एकड़ जमीन की व्यवस्था की जा चुकी है। अस्पताल निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है तथा नौ करोड़ रुपये भी उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विधायक विनोद नारायण झा ने बताया कि जल्द ही अस्पताल भवन के निर्माण का शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बेनीपट्टी में अनुमंडल स्तरीय अस्पताल निर्माण,उपकारा व व्यवहार न्यायालय को चालू करने के लिए विधानसभा में कई बार उन्होंने आवाज उठाई। उनकी आवाज सुनी गई और अस्पताल निर्माण को स्वीकृति मिली है। दिसंबर में उपकारा व व्यवहार न्यायालय में भी कार्य शुरू हो जाएंगे। मालूम हो कि वर्ष 1993 में तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने भी यहां अनुमंडल अस्पताल का शिलान्यास किया था। 19 साल बाद भी अस्पताल निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ। योजना की नए सिरे से स्वीकृति मिलने से लोगों लंबी अवधि से की जा रही मांग पूरी होने की संभावना बनी है।



सभी क्षेत्रों में विकास की हो 

पहल- विनोद

1 Star2 Stars3 Stars4 Stars5 Stars (No Ratings Yet)
Font size:   
मधुबनी, निज संवाददाता : सभी क्षेत्रों में विकास के लिए पहल होनी चाहिए तभी हम समाज, राज्य व राष्ट्र का सर्वागीण विकास कर सकने में सफल हो सकते हैं। इसके लिए सरकार सहित स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आना होगा। ये बातें शुक्रवार को मधुबनी-मेंहथ राज्य सड़क के रांटी गांव के नजदीक ग्राम विकास परिषद की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद नारायण झा ने कही।
श्री झा ने सामाजिक व आपदा के क्षेत्र में ग्राम विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कायरें की सराहना करते हुए कहा कि तीन साल पूर्व ग्राम विकास परिषद द्वारा जो महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वह आज भी मेरे जेहन में है। वहीं इस संस्था ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के अलावा आपदा के समय में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। कहा कि समाज के निरक्षर समाज को जागृति करना व उसे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य इसके सचिव षष्ठीनाथ झा कर रहे हैं, जो स्वागत योग्य है। कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि समाज का चहुंमुखी विकास हो। जिससे बेहतर विकसित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग जहां तक बन सकेगा हम देते रहेंगे। इस सड़क का निर्माण विनोद नारायण झा के ऐच्छिक कोष निर्माण किया गया है। जिसमें 5 लाख 27 हजार 500 रूपए की लागत आयी है।
इस अवसर पर रहिका कोऑरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवेंदू झा ने कहा कि ग्राम विकास परिषद सुख ही नहीं दु:ख के समय में लोगों को मदद करने का काम कर रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर प्रमुख सुधीर चौधरी, जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, मिहिर कुमार झा, मिथिलेश ठाकुर, नरेंद्र कुमार , बथने पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, सुभाष चंद्र मिश्र,शंकर कुमार, पवन कुमार , विनोद कुमार झा, राकेश झा, लक्ष्मी कुमार आदि सहित संस्था के अन्य कर्मी उपस्थित थे। संचालन संस्था के सचिव षष्ठी नाथ झा ने किया। वहीं प्रारंभ में सड़क का उद्घाटन विधायक ने फीता काट कर किया। वहीं ग्राम विकास परिषद के सचिव षष्ठी नाथ झा ने पाग दोपटा देकर सम्मानित किया।
There are no posts related to सभी क्षेत्रों में विकास की हो पहल- विनोद.

बछराजा पर बनेगा पुल,सड़क की भी घोषणा

Jul 28, 2012
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निप्र : दैनिक जागरण में 25 जुलाई को प्रकाशित 'खसियाघाट : एक अदद नाव की दरकार' शीर्षक खबर को गंभीरता से लेते हुए विधायक विनोद नारायण झा पाली पंचायत के खसियाटोल पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर बछराजा नदी पर पुल बनाने व गांव में सड़क का निर्माण करने की घोषणा की। विधायक ने कहा कि 29 जुलाई को जिला में मुख्यमंत्री सेतु योजना समिति की आयोजित बैठक में खसियाटोल की बछराजा नदी पर पुल की स्वीकृति करा दी जाएगी। विधायक ने गांव में घूमकर लोगों से मिल उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सीओ को धौंस नदी में नाव उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया। पांच वर्षो से अधूरा पड़े स्कूल के निर्माण पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। विधायक के खसियाटोल पहुंचने से लोगों में खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने जागरण द्वारा खसियाटोल की समस्या को उजागर करने के प्रयास की प्रशंसा की है।


भेदभाव के बाद भी सूबे में प्रगति

Jul 26, 2012
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निप्र : विधायक विनोद नारायण झा की मौजूदगी में गुरुवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत 9 लाख 73 हजार रुपये की लागत से कराए गए मिंट्टी भराई कार्य का समापन एक समारोह के जरिए हुआ। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नीतीश- मोदी की सरकार में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। केन्द्र सरकार के भेदभाव बरते जाने के बाद भी सूबा तेजी से विकास की ओर बढ़ता जा रहा है। गरीबों के उत्थान, विकास तथा किसानों के कल्याण के लिए सरकार व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। नीतीश सरकार में सड़क, पुल, पुलियों का जाल बिछ रहा है। वहीं स्वास्थ्य, शिक्षा व बिजली में काफी सुधार है। कार्यक्रम में एसडीओ राशिद कलीम अंसारी, डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर, बीडीओ मंडन मिश्र, सीओ अजय कुमार, उपप्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, पीओ अमरेन्द्र कुमार, डीसीएलआर गणेश कुमार, बेहटा के मुखिया लखी देवी, पंसस समीना खातून, पूर्व मुखिया अशोक झा, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, विमल झा, प्रखंड बीस सूत्री के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, गिरिधारी झा, राजू मिश्र, कौशलेन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे। विधायक ने बेहटा पंचायत में मनरेगा कार्यो की तारीफ की।
वहीं मनरेगा योजना केतहत बेहटा पंचायत में 3 लाख 89 हजार 926 रुपये की लागत से होने वाले पौधरोपण कार्य का शुभारंभ अनुमंडल कार्यालय परिसर में विधायक विनोद नारायण झा, एसडीओ राशिद कलीम अंसारी, डीएसपी राजेश सिंह प्रभाकर, बीडीओ मंडन मिश्र, पीओ अमरेन्द्र कुमार, उपप्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि एक पेड़ सौ पुत्र के समान है। एसडीओ व डीएसपी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने दरवाजे पर पेड़ लगाने का लोगों से अनुरोध किया। इस अवसर पर मुखिया लखी देवी, पूर्व मुखिया अशोक झा, पंसस समीना खातून, मुखिया भोगेन्द्र मंडल, प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, विमल झा, राजू मिश्र, कौशलेन्द्र कुमार, हीरा देवी, विनोद पासवान सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए व पौधरोपण में हिस्सा लिया।

संप्रग को सत्ता में रहने का हक नहीं

Jul 07, 2012
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निप्र : बेनीपंट्टी में शनिवार को भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत हुई। प्रथम दिन 560 लोगों ने भाजपा की प्राथमिक सदस्य ग्रहण की। बेहटा बाजार के निकट भाजपा के द्वारा स्टाल लगाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। सांसद व भाजपा नेता हुक्मदेव नारायण यादव एवं भाजपा विधायक विनोद नारायण झा के समक्ष भारी संख्या में महिलाओं, महादलित, अतिपिछड़ा, दलित व अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने कहा कि केन्द्र की डा. मनमोहन सरकार जहां देश की सुरक्षा में विफल साबित हो रही है। वहीं भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी है। केन्द्र में घोटालेबाजों की सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इस अवसर पर भाजपा विधायक श्री झा ने कहा कि भाजपा आज देश की आवश्यकता बन गई है। वहीं यूपीए आज पूरी तरह अप्रासंगिक बन गई है। केन्द्र सरकार ने देश में भ्रष्टाचार को बढ़ाकर लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न कर दिया है। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर, जिला सदस्यता प्रभारी अरुण कुमार झा, प्रखंड भाजपा अध्यक्ष शैलेन्द्र झा, प्रखंड सदस्यता प्रभारी संजय कुमार मिश्र, मुखिया अजय झा, प्रो. भावानंद झा, गिरिधारी झा, विमल झा, कृष्णेश्वर ठाकुर, काशी देवी, उपेन्द्र राम, रामरेखा देवी, फौदी मुखिया, हीरा सिंह, पचकौड़ी कामत, रामखेलावन दास, प्रो. मदन कुमार कर्ण सहित कई लोगों ने विचार प्रकट की।

सभी क्षेत्रों में विकास की हो पहल- विनोद

Jul 06, 2012


मधुबनी, निज संवाददाता : सभी क्षेत्रों में विकास के लिए पहल होनी चाहिए तभी हम समाज, राज्य व राष्ट्र का सर्वागीण विकास कर सकने में सफल हो सकते हैं। इसके लिए सरकार सहित स्वयंसेवी संगठनों को भी आगे आना होगा। ये बातें शुक्रवार को मधुबनी-मेंहथ राज्य सड़क के रांटी गांव के नजदीक ग्राम विकास परिषद की ओर जाने वाली पीसीसी सड़क का उद्घाटन करते हुए विधायक विनोद नारायण झा ने कही।
श्री झा ने सामाजिक व आपदा के क्षेत्र में ग्राम विकास परिषद द्वारा किए जा रहे कायरें की सराहना करते हुए कहा कि तीन साल पूर्व ग्राम विकास परिषद द्वारा जो महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था वह आज भी मेरे जेहन में है। वहीं इस संस्था ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के अलावा आपदा के समय में भी बेहतर कार्य कर रहे हैं। कहा कि समाज के निरक्षर समाज को जागृति करना व उसे आत्मनिर्भर बनाने का कार्य इसके सचिव षष्ठीनाथ झा कर रहे हैं, जो स्वागत योग्य है। कहा कि हमें यह ध्यान रखना होगा कि समाज का चहुंमुखी विकास हो। जिससे बेहतर विकसित समाज का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सहयोग जहां तक बन सकेगा हम देते रहेंगे। इस सड़क का निर्माण विनोद नारायण झा के ऐच्छिक कोष निर्माण किया गया है। जिसमें 5 लाख 27 हजार 500 रूपए की लागत आयी है।
इस अवसर पर रहिका कोऑरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष नवेंदू झा ने कहा कि ग्राम विकास परिषद सुख ही नहीं दु:ख के समय में लोगों को मदद करने का काम कर रहा है, जो सराहनीय है। इस अवसर पर प्रमुख सुधीर चौधरी, जिप उपाध्यक्ष भारत भूषण, मिहिर कुमार झा, मिथिलेश ठाकुर, नरेंद्र कुमार , बथने पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, सुभाष चंद्र मिश्र,शंकर कुमार, पवन कुमार , विनोद कुमार झा, राकेश झा, लक्ष्मी कुमार आदि सहित संस्था के अन्य कर्मी उपस्थित थे। संचालन संस्था के सचिव षष्ठी नाथ झा ने किया। वहीं प्रारंभ में सड़क का उद्घाटन विधायक ने फीता काट कर किया। वहीं ग्राम विकास परिषद के सचिव षष्ठी नाथ झा ने पाग दोपटा देकर सम्मानित किया।

किसान इस देश की रीढ़ : विनोद

May 21, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : स्थानीय प्रखंड कार्यालय परिसर में कृषि विभाग के द्वारा आयोजित खरीफ महोत्सव का उद्घाटन विधायक विनोद नारायण झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि किसानों के उत्थान व विकास एवं कल्याण के लिए नीतीश-मोदी की सरकार व्यापक कार्य योजना के तहत कार्य कर रही है। किसान देश की रीढ़ है। किसानों के उत्थान के बिना देश की विकास संभव नहीं है। कार्यक्रम में वैज्ञानिक एस.ए. रब्बानी, कुमार रंजन, संजय कुमार झा, प्रमोद कुमार ने विस्तार से खेती के संबंध में किसानों को जानकारी दी। खरीफ महोत्सव में 250 किसानों को श्रीविधि की जानकारी दी गयी एवं 90 को शंकर धान का बीज दिया गया। कार्यक्रम में आत्मा के अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख नित्यानंद झा, बीडीओ मंडन मिश्र, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी समीर कुमार, बीओ विवेकानंद झा, जदयू के शशिभूषण सिंह, कमलेश झा, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, विमल झा, राजू मिश्र सीओ अजय कुमार सहित कई लोगों ने अपने विचार प्रकट किए। खरीफ महोत्सव में चार स्टाल भी लगाए गए थे।

झोंझी में सड़क निर्माण का शिलान्यास

May 20, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बेनीपंट्टी प्रखंड के झोंझी गांव में शनिवार को विधायक विनोद नारायण झा ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत के करोड़ 9 लाख रुपये से बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में विकास की गंगा बह रही है। सड़क, पुल-पुलिया का जाल बिछ रहा है। आजादी के छह दशक बीत जाने के बाद भी झोंझी गांव के लोग सड़क के लिए तरस रहे थे लेकिन नीतीश-मोदी की सरकार में यहां के ग्रामीणों की महात्वाकांक्षी सड़क की मांग पुरी कर दी गई है। विधायक ने कहा कि लोहा-पड़ौल सड़क का निर्माण भी शीघ्र शुरू होगा। सभा में मनोज कुमार झा, राजदेव मिश्र, ईश्वर देव झा, प्रवेश झा, कैलाश झा, शोभाकांत झा, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, संजू मिश्र, मुखिया लक्ष्मण पासवान, गंगा नारायण चौधरी, शोभाकांत झा, राजू मिश्र तथा विमल झा ने भी विचार प्रकट किए।

660 छात्राओं के बीच साढ़े सोलह लाख वितरित

May 18, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शिविर लगाकर भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने सीएम साइकिल योजना के तहत 660 छात्राओं के बीच 16 लाख 50 हजार रुपये की राशि का वितरण किया। साथ ही विधायक ने सीएम प्रोत्साहन योजना के तहत प्रथम स्थान लाने वाले 61 छात्राओं के बीच दस-दस हजार रुपये की दर से छह लाख 10 हजार रुपये का चेक प्रदान किया। जबकि राज्य स्तर पर चयन होने वाले 30 बच्चों के बीच कम्प्यूटर की प्रमाण पत्र वितरण किया गया। श्री झा ने शिक्षक के भूमिका में एक घंटे तक कक्षा में बैठकर छात्राओं से प्रश्न पूछ कर पठन-पाठन के संबंध में कई जानकारी भी ली। बैठक में एचएम शोभाकांत झा, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, राघवेन्द्र सिंह, विमल झा, जदयू के राजू मिश्र, शंकर झा, प्रेमशंकर राय, नारायण जी झा सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए।


शिक्षा, स्वास्थ्य विकास के मुख्य संसाधन : विनोद

Apr 24, 2012

कलुआही (मधुबनी), निप्र : कलुआही प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उवि कालिकापुर में विधायक विनोद नारायण झा की अध्यक्षता में नामांकन का शुरूआत की गई। इस अवसर पर विधायक ने वर्ग नौंवी के लिए विजेता कुमारी का नामांकन अपने हाथों से कर 96 छात्र-छात्राओं के नामांकन का श्रीगणेश किया।
इस अवसर पर उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस विद्यालय से समाज के अच्छे नागरिक एवं विद्वानों की नई श्रृुंखला प्राप्त होगी। शिक्षा, स्वास्थ्य को विकास के लिए महत्वपूर्ण संसाधन करार देते हुए विधायक ने कहा शिक्षक समाज एवं माता -पिता र यह दायित्व है कि वह शिक्षा के प्रति अपने बच्चों में जिज्ञासा जगाएं। उन्होंने बताया कि पिछले दस वर्षो में महिला साक्षरों की 20 प्रतिशत बढ़कर 53 प्रतिशत हो गयी है। फिर भी अभी हमें सैंतालिस प्रतिशत असाक्षरता के कलंक को मिटाना है, जबकि पुरुषों में असाक्षरता 27 प्रतिशत हे। झा ने कहा एक समाज के लिए गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा आवश्यक है, इसके लिए सरकार हर पांच किलोमीटर की दूरी पर एक उच्च विद्यालय की आवश्यकता महसूस कर उसके लिए कृतसंकल्पित होकर कार्ययोजना बना रही है। बाद में विधायक ने इस विद्यालय के लिए प्रस्तावित भवन के लिए उपलब्ध जमीन के निरीक्षण कर जल्द ही भवन निर्माण के लिए कइ्र पहलुओं पर स्थानीय लोगों से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर वरुण कुमार, अतीशचन्द्र शहू, राजीव कुमार झा, केवाय झा, संतोष भगत, अमरेन्द्र सिंह एवं जिला शिक्षक संघ के मंत्री महादेव मिश्र सहित कइ्र गणमान्य सहित विद्यालय के शिक्षक आदि उपस्थित थे।



बह रही विकास की गंगा : विनोद

Apr 18, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा ने मंगलवार को बेनीपंट्टी प्रखंड के जगत व बनकंट्टा गांव में 15 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क व पुलिया का उद्घाटन एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक श्री झा ने कहा कि नीतीश-मोदी की सरकार में बिहार में विकास की गंगा बह रही है। एक ओर जहां सड़क पुल-पुलियों की जाल बिछ रहा है। वहीं गरीबों के कल्याण व विकास के लिए व्यापक कार्य योजना के तहत काम चल रहा है। विधायक ने कहा कि बेनीपंट्टी में एक दर्जन सड़क व आधे दर्जन पुलों का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा। नीतीश-मोदी की सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी है। इस अवसर पर भाजपा नेता व उपप्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, प्रो. मदन कुमार कर्ण, गिरिधारी झा, बीडीओ मंडन मिश्र, पीओ अमरेन्द्र कुमार, बेहटा की मुखिया लखी देवी, बनकंट्टा की मुखिया किरण देवी, विमल झा, जदयू के नेता व पूर्व मुखिया अशोक झा, राजू मिश्र सहित कई लोगों ने विचार प्रकट किए।

मधुबनी ने रामपट्टी को एक गोल से हराया

Apr 17, 2012

कलुआही (मधुबनी), संवाद सूत्र : केल ऐसा माध्यम है जो समाज में समरसता के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। यह उद्गार बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने कलुआही के बेलाही मैदान पर किलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। इस मैदान पर 16 अप्रैल को मधुबनी एवं रामपंट्टी के बीच फुटबाल मैच का फाइनल खेला गया। हाफ टाइम से पहले मधुबनी ने रामपंट्टी पर एक गोल कर खेल के अंत तक बढ़त बनाए रखी एवं शून्य के बदले एक गोल से फाइनल मैच जीत लिया। इस अवसर पर अतिथि स्थानीय विधायक विनोद नारायण झा ने इस मैदान को स्टेडियम का रूप देने का ग्रामीण विकास मंत्री से आग्रह किया। जिसे हजारों संख्या में उपस्थित जनसमूह के सामने श्री मिश्रा ने स्वीकार करते हुए कहा कि गांवों के विकास के लिए वे बचनबद्ध हैं। इस अवसर पर पूर्व जिपस नीरज झा, सदर एसडीओ अरुण कुमार, रामनरेश ठाकुर, वरुण सिंह, धीरन झा एवं स्थानीय मुखिया भोली देवी सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

निर्माणाधीन पुलों का लिया जायजा

Apr 08, 2012

बेनीपट्टी (मधुबनी), नि.प्र. : बेनीपट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने रविवार को निर्माणाधीन एक दर्जन पुलों का निरीक्षण कर कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया। श्री झा ने सोइली, नजरा, रानीपुर, बसैठ, चानपुरा, विशनपुर, शिवनगर, बर्री, सहित एक दर्जन गांवों में जाकर निर्माणाधीन पुलों का जायजा लिया साथ ही दो माह के अंदर पुलों के निर्माण कार्य पूरा कराये जाने की हिदायत दी। विधायक ने अभियंता से गुणवत्तापूर्ण काम किये जाने सहित कई विन्दुओं पर पूछताछ की। घटिया स्तर के काम नहीं करने व बरसात से पूर्व सभी पुलों के निर्माण पूरा करने पर बल दिया। विधायक श्री झा ने कहाकि नीतीश-मोदी की सरकार में बिहार में तेजी से विकास कार्य चल रहा है। एक ओर जहां सड़क, पुल, पुलियों कर जाल बिछ रहा है वहीं स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा में व्यापक सुधार हुए हैं। नीतीश-मोदी की सरकार भ्रष्टाचारी, दलालों व बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए पूरे राज्य में मुहिम चला रखी है। इस अवसर पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार झा, उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, गिरधारी झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, अजय झा, विमल झा, जदयू के शशिभूषण सिंह, कन्हैया चौधरी, अमोल झा, राघवेन्द्र सिंह, राजू मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।


करमौली-बेल्हवार सड़क निर्माण शीघ्र

Dainik Jagran , 05th March 2012 , Patna.

कलुआही (मधुबनी), संवाद सूत्र : प्रखंड के करमौली चौक पर बेनीपंट्टी विधायक विनोद नारायण झा ने करमौली से बेल्हवार तक की पांच किलोमीटर की सड़क निर्माण कार्य का नारियल तोड़ शिलान्यास किया। इस अवसर पर बोलते हुए श्री झा ने कहा कि कलुआही एवं खजौली दो प्रखंड जिला मुख्यालय से कई वर्षो से कटे हुए थे। उन्होंने कहा कि आरईओ द्वारा मरम्मत एवं रखरखाव मद से प्राप्त राशि जो एक करोड़ 21 लाख रुपये है, से करमौली से बेल्हवार की पांच किमी की सड़क हर हाल में 31 मार्च तक पूर्ण कर लिया जाना है। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि वरण सिंह प्रखंड भाजपा अध्यक्ष धीरेन झा, जदयू के केदारनाथ भंडारी, अमरेन्द्र सिंह, शंकर झा, विमल कुमार, संतोष भगत, राजाराम झा, संजय मिश्र, मदन कुमार कर्ण, मंगरौनी पूर्व मुखिया चंचल झा सहित कई लोग उपस्थित थे।


नपं बनाने की घोषणा का स्वागत

Apr 07, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निप्र : बेनीपंट्टी को इसी वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत का दर्जा मिलने की नगर निकाय मंत्री प्रेम कुमार द्वारा बुधवार को विधानसभा में की गई घोषणा से बेनीपंट्टी के लोगों में खुशी व्याप्त है। भाजपा नेता गिरिधारी झा एवं उपप्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी ने हर्ष प्रकट करते हुए मंत्री व विधायक विनोद नारायण झा को इसके लिए बधाई दी है।

बेनीपट्टी को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा

Apr 05, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बिहार विधानसभा में बुधवार को भाजपा विधायक विनोद नारायण झा ने एक गैर सरकारी संकल्प के दौरान बेनीपंट्टी अनुमंडल के बेनीपंट्टी, बेहटा, कटैया पंचायत एवं बनकंट्टा गांव को मिलाकर इसे नगर पंचायत का दर्जा प्रदान किए जाने की मांग की। इस पर नगर विकास मंत्री प्रेम कुमार ने वर्ष वित्तीय वर्ष 2012-13 में बेनीपंट्टी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा की। विधायक श्री झा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गैर सरकारी संकल्प सं. 174/12 के संबंध में बेनीपंट्टी को नगर पंचायत इसी वित्तीय वर्ष में बनाने की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि बेनीपंट्टी, कटैया, बेहटा, बनकंट्टा गांव के संबंध में सरकार के द्वारा मांगी गई रिपोर्ट मधुबनी के जिलाधिकारी ने 3 अप्रैल 2012 को विभाग को भेज दी है। विधायक श्री झा की मांग को गंभीरता से लेकर नगर विकास मंत्री के द्वारा इसी वित्तीय वर्ष में बेनीपंट्टी को नगर पंचायत बनाने की घोषणा किए जाने पर भाजपा नेता प्रखंड भाजपा के अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार झा, प्रो. मदन कुमार कर्ण, प्रो. जितेन्द्र नारायण झा, प्रवक्ता विमल झा ने हर्ष प्रकट कर नगर विकास मंत्री व विधायक को बधाई दी है।


सांसद, विधायक ने खूब जमाया रंग

Updated on: Mon, 05 Mar 2012 12:28 AM (IST)
Share:

सांसद, विधायक ने खूब जमाया रंग
कलुआही (मधुबनी), संवाद सूत्र : कलुआही प्रखंड के त्रिलोकनाथ उच्च विद्यालय के प्रांगण में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन बड़े धूम-धड़ाके के साथ हुआ। होली मिलन समारोह की शुरुआत बेनीपंट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने विद्यालय प्रांगण में स्थापित विद्यापति प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं रंग-अबीर डाल कर किया। इसके बाद विधायक एवं सांसद हुक्मदेव नारायण यादव ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रकट कर उपस्थित जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता के साथ जीभर होली खेली। इस अवसर पर विधायक विनोद नारायण झा ने कहा कि होली सामाजिक सौहार्द, समरसता एवं भाईचारे का प्रतीक पर्व है। होली के रंग किसी जाति, वर्ण, उम्र के भेद से परे होते हैं। यह पर्व हमें विभिन्न रंगों के माध्यम से हमें मिलकर रहना सिखाता है। इस अवसर पर आयोजक द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। 'हैलो मिथिला' के प्रवीण कुमार, पवन नारायण, मनोज ठाकुर, सुधीर कुमार एवं गुड्डी ने होली गीत गाकर सभी का भरपूर मनोरंजन किया। इस होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड भाजपा अध्यक्ष धीरेन झा के द्वारा किया गया। जिसमें एसडीएम सदर अरुण कुमार झा, कलुआही थानाध्यक्ष शैलेन्द्र झा, सांसद प्रतिनिधि वरुण सिंह, विधायक प्रतिनिधि रवीन्द्र दास, जिला मंत्री (भाजपा) मनोरमा देवी, जिला पार्षद सदस्य अनिता देवी, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजाराम झा, अमरेन्द्र सिंह, रामनरेश ठाकुर, जदयू के केदार भंडारी, उत्तिम चन्द्र साहु सहित बेनीपंट्टी एवं कलुआही प्रखंड के भाजपा जदयू गठबंधन के हजारों महिला-पुरुष कार्यकर्ता एवं पंचायत प्रतिनिधि इस मिलन समारोह में उपस्थित थे। इस अवसर पर लोगों ने यहां विभिन्न पकवानों का भी स्वाद लिया। समारोह स्थल पर आयोजक मंडली द्वारा खीर, पुआ, पूरी, इमरती, सब्जी का भरपूर इंतजाम किया गया था। होली मिलन के इस अवसर पर सांसद ने जोगीरा गाकर अपनी कलाकारी से उपस्थित जनसमुदाय को झुमा दिया। सांसद ने इस अवसर पर लोगों से आपस में प्रेम प्यार को जीवंत रखते हुए संयम पूर्वक होली खेलने का आग्रह किया।


दरभंगा ने मधुबनी को 119 रन से हराया

Feb 07, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : मिथिला आदर्श युवा समिति के तत्वावधान में हाई स्कूल बेनीपंट्टी के मैदान में आयोजित कालिदास टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मैच में डॉन ब्रेड मैन क्रिकेट क्लब दरभंगा ने मंगलवार को सत्यार्थ एलेवन मधुबनी को 119 रन से हरा कर मैच जीत लिया। दरभंगा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 199 रन बनाए। जवाब में मधुबनी की टीम 20 ओवर में मात्र 80 रन पर ही ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच राशिद को प्रदान किया गया। क्रिकेट मैच देखने के लिए विधायक विनोद नारायण झा भी पहुंचे थे। समिति के सचिव व भाजपा नेता संदीप कुमार झा मुरारी ने बताया कि 8 फरवरी को झंझारपुर व खाजेडीह के बीच मैच खेला जाएगा।

कालिदास स्मृति टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू
Feb 05, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : मिथिला आदर्श युवा समिति के द्वारा हाई स्कूल बेनीपंट्टी के मैदान में आयोजित कालिदास स्मृति टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा विधायक विनोद नारायण झा एवं समाजसेवी श्याम झा ने रविवार को फीता काट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री झा ने बल्लेबाजी एवं समिति के संयोजक संदीप कुमार झा मुरारी ने गेंदबाजी कर खेल को प्रारंभ कराया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि कालिदास अब ब्रांड नेम बन चुके हैं। पूर्वजों के नाम यादगार में क्रिकेट मैच का आयोजन करना सराहनीय काम है। कालिदास के नाम पर कार्यक्रम करने को जहां लोग उत्साहित हैं। कालिदास को उच्चैठ के सिवा दूसरे जगह का बताना सरासर गलत है। इस अवसर पर बीडीओ मंडन मिश्र, प्रो. मदन कुमार कर्ण, भोगेन्द्र नारायण झा, मुरारी झा, इन्द्रकांत झा, गुलाब साह, आनंद झा, शंभू कुमार, विद्यापति झा, राजू मिश्र, भगवान झा, विश्वंभर मुखिया, विमल झा सहित कई लोग मौजूद थे।



रिक्की एलेवन ने मजहर को हराया

Feb 05, 2012

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : मिथिला आदर्श युवा समिति के द्वारा आयोजित हाई स्कूल बेनीपंट्टी के मैदान में कालिदास स्मृति टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता के प्रथम मैच में रविवार को रिक्की एलेवन नगवास ने मजहर एलेवन मधवापंट्टी को दो विकेट से हरा दिया। मजहर एलेवन की टीम ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए। जवाब में रिक्की एलेवन ने 19 ओवर में 8 विकेट खोकर 165 रन बनाकर दो विकेट से मैच जीत लिया। मैन आफ मैच अमरेन्द्र कुमार को दिया गया। क्रिकेट मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। मिथिला आदर्श युवा समिति के सचिव भाजपा नेता संजीव कुमार झा मुरारी, श्याम झा, इन्द्रकांत झा, अर्जुन झा, शंभू कुमार, पुन्नू, दर्शकों खिलाड़ियों के स्वागत में लगे रहे।



FRIDAY, DECEMBER 9, 2011

शीघ्र होयत उच्चैठ शक्ति पीठक विकास

बिहार विधानसभा में गुरुवार को गैर सरकारी संकल्प के दौरान विधायक विनोद नारायण झा ने महाकवि कालीदास जन्म स्थान उच्चैठ डीह को पर्यटन स्थल घोषित किए जाने की मांग की है। विधायक ने कहा है कि उच्चैठ में कालीदास के नाम खतियान व जमाबंदी भी है। परन्तु कालीदास का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन में माना जाता है जो गलत है। बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिन्टू ने विधायक श्री झा के प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि डीडीसी मधुबनी से प्रतिवेदन मांगा जा रहा है। उसके बाद चरणबद्ध तरीके से पर्यटकीय दृष्टकोण से विकसित किया जाएगा। श्री झा के द्वारा विधानसभा में कालीदास की जन्मस्थल उच्चैठ का मामला उठाए जाने से यहां के प्रबुद्ध नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।



मेधावी छात्राओं को मिली प्रोत्साहन राशि
Oct 03, 2011

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : कन्या उच्च विद्यालय बेनीपंट्टी में रविवार को कार्यक्रम काआयोजन कर विधायक विनोद नारायण झा ने मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत वार्षिक माध्यमिकपरीक्षा 2010-11 में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले 38 छात्राओं को 10-10 हजार रुपये के तीन लाख 80हजार के चेक प्रदान किये। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि नीतीश-मोदी के सरकार के प्रयास से स्त्रीशिक्षा में बिहार के अंदर उछाल आया है। सूबे में पहले 33 प्रतिशत महिलाएं साक्षर थीं। वहीं अब 55प्रतिशत नारियां साक्षर हैं। जहां बिहार ने देश में कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कार्यक्रम में राजू मिश्र,प्रो. मदन कुमार कर्ण, प्रेमशंकर राय, सरोज झा सहित कई लोगों ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।कार्यक्रम में चार मुस्लिम छात्राओं को एक-एक हजार रुपये की राशि भी दी गयी।




नीतीश सरकार बाढ़ राहत के प्रति गंभीर


 विधायक विनोद नारायण झा  ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान कहीं भी प्रशासनिक स्तर पर बाढ़ पूर्व तैयारी जैसी कोई बात नहीं दिखी। कहा कि इसकी समीक्षा जरूरी है। श्री झा ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि बाढ़ पूर्व तैयारी का आलम यह है कि एनडीआरएफ का मोटरवोट डीजल के अभाव में घंटों रूका रहता है। आखिर इसकी जिम्मेदारी किसकी है। राजनीति प्रतिनिधि नीलाम्बर झा ने कहा कि बेनीपट्टी व बसैठ के बीच तीनों डायवर्सन पर सरकारी नाव की व्यवस्था हो एवं नजरा, सोइली, बेनीपट्टी, उच्चैठ व बसैठ में राहत केन्द्र की स्थापना हो। कांग्रेस प्रतिनिधि शीतलाम्बर झा ने कहा कि हालांकि प्रारंभिक स्तर पर जिला प्रशासन सतर्क दिखी। उन्होंने कहा कि इस बाढ़ से बेनीपट्टी के तीनों प्रखंडों सहित रहिका, राजनगर व मधेपुर में फसल की व्यापक क्षति हुई है। इस विषय पर भी किसानों को राहत मिलनी चाहिए। राहत कार्य चलाने के लिए प्रखंड स्तर पर राजनीतिक दलों की निगरानी समिति बने। उन्होंने नागदह में वर्षा के कारण घर के नीचे दबकर मरने वाले मां-बेटे को मुआवजा देने व भीषण वर्षा में गिरे घरों के स्थान पर इन्दिरा आवास की सुविधा देने की बात कही। माले नेता ध्रुव नारायण कर्ण ने कहा कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नाव की भारी कमी देखी जा रही है जिसकी व्यवस्था अविलंब होनी चाहिए। साथ ही फसल क्षति का सही आकलन होना चाहिए। बैठक में आपदा प्रबंधन द्वारा दिये गए नाव संबंधी आंकड़ा को भ्रामक बताते हुए प्रतिनिधियों ने अब भी चेतते हुए शीघ्र पर्याप्त संख्या में नाव की व्यवस्था करने की मांग की। बैठक में प्रखंड प्रमुख, राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष, विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। डीएम संजीव हंस ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में अब तक किये गए कार्यो से उपस्थिति प्रतिनिधियों को अवगत कराया।
मधुबनी,नीतीश सरकार बाढ़ राहत के प्रति गंभीर है। बैठक में राजनीतिक दलों के सुझाव के बाद बनी राय के अनुसार जिला प्रशासन राहत कार्य चलाएगा। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारी पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कार्रवाई की जाएगी। ये बातें शनिवार को समाहरणालय के सभागार में आपदा की विशेष बैठक में ग्रामीण कार्य मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री भीम सिंह ने कही।उन्होंने कहा कि हर हाल में बाढ़ पीड़ितों को सरकारी नियम के अनुसार राहत मुहैया करायी जाएगी। बैठक में उपस्थित विधायकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों, प्रमुखों की राय जानने के बाद बेनीपट्टी सीओ से आपदा का प्रभार लेकर बीडीओ को देने का निर्देश दिया।इससे पूर्व इस विशेष बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने बेनीपट्टी, विस्फी व मधवापुर में बाढ़ की स्थिति व वहां किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। मधुबनी के विधायक रामदेव महतो ने कहा कि बेनीपट्टी के तीनों प्रखंडों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। भारी तबाही का कारण अधवारा समूह की नदियों के साथ साथ इस बार खिरोई नदी का पानी आ जाना है। उन्होंने एसएच के बेनीपट्टी से बसैठ तक तीन जगहों पर पक्का डायवर्सन नहीं बनाए जाने से राहत सामग्री को सही स्थानों पर भेजने में कठिनाई आ रही है। उन्होंने इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई करने का आग्रह किया। कहा कि यदि उक्त तीनों डायवर्सन पक्का होता तो राहत सामग्री भेजने में सहुलियत होती।


राहत कार्य में नहीं होने दी जायेगी ढिलाई विनोद
Sep 30, 2011
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि विधायक विनोद नारायण झा समर्थकों के साथ कैम्प कर बाढ़पीड़ितों को राहत  बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए सक्रियता से जुटे हैं। श्री झा ने कहा है कि बाढ़पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है। बचाव कार्यो  राहत वितरण में एनडीआरएफ केजवानों को लगाया गया है। बाढ़ पीड़ितों को बचाने  सुरक्षित स्थानों पर लाने तथा राहत  सहायताकार्यो में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ी जायेगी। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बेनीपंट्टी के भीषण बाढ़ को गंभीरता से लेकर कार्य शुरू कर दिया है।बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सरकार पुरी तरह गंभीर है। इस अवसर पर प्रोमदन कुमार कर्ण,राघवेन्द्र सिंहजदयू के संजीव कुमार झाराजू मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।



विधायक ने सीएम को भेजा त्राहिमाम संदेश
Sep 28, 2011
बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : बेनीपंट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने बाढ़ की स्थिति कोभयावह बताते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को त्राहिमाम संदेश भेजकर बाढ़ से बचाव एवं राहत कार्ययुद्ध स्तर पर चलाये जाने का आग्रह किया है। विधायक श्री झा ने कहा है कि बेनीपंट्टी प्रखंड में बाढ़ कीस्थिति गंभीर है। 50 गांवों में बाढ़ का पानी घुस जाने से यहां गंभीर संकट खड़ा हो गया है। आवागमन कीसमस्या उत्पन्न हो जाने से स्थानीय लोग परेशान हैं। किसानों के खेतों में लगी धान की फसल बर्बाद होगयी है। विधायक ने फसल क्षति का सर्वेक्षण करा किसानों को मुआवजा दिये जाने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मेंनाव की व्यवस्था कराये जाने एवं राहत व बचाव कार्यो में तेजी लाने की मांग की है। विधायक नेजिलाधिकारी से शीघ्र बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में नाव एवं राहत व बचाव कार्य चलाये जाने का अनुरोध किया है।



लीड:::दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा
Sep 27, 2011
http://l.yimg.com/t/news/jagran/20110927/16/27MDB16-1_1317140455_m.jpg
-- बेनीपंट्टी-पुपरी सड़क पर यातायात ठप

बेनीपंट्टी (मधुबनी), निज प्रतिनिधि : अधवारा समूह की धौंस, खिरोई, बुढ़नद, थुम्हानी एवं बछराजानदियों में आये उफान से बेनीपंट्टी प्रखंड के दो दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। धौंस नदी कापानी बेनीपंट्टी-पुपरी एसएच 52 सड़क पर नजरा गांव में बहने के कारण बेनीपंट्टी-पुपरी सड़क परयातायात ठप हो गया है। जबकि बसैठ-साहरघाट पथ के चानपुरा के निकट डायवर्सन टूट जाने वसिमरकोन गांव के समीप डायवर्सन पर बाढ़ का पानी बहने से इस सड़क पर आवागमन ठप हो गया है।जबकि मकिया-जाले पथ पर पर्वता नदी का पानी लडूगामा के निकट पुल पर चढ़ जाने से यातायात बंदहो गया है। बेनीपंट्टी प्रखंड के करहारा, समदा, पाली, सोइली, गुलड़िया, विरदीपुर, सोहरौल, विशनपुर,बगवास, बर्री, माधोपुर, विशेलडूगामा, रजघट्टा, धनुषी, फुलबरिया, सिमरकोन सहित दो दर्जन गांव बाढ़के पानी से घिर गयी है। जबकि रानीपुर गांव में महराजी बांध एवं धौंस नदी के तटबंध पर पानी का भारीदबाव बना हुआ है। किसानों के खेतों में लगी धान की फसल पानी में डूब गयी है। नदियों में पानी काफीतेजी से बढ़ने से लोगों के धड़कनें तेज हो गयी है। बेनीपंट्टी-बसैठ-पुपरी सड़क के रानीपुर व सोनहौलीगांव स्थित डायवर्सन पानी में डूब गया है जहां आवागमन की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गया है।बेनीपंट्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने बाढ़ की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बाढ़प्रभावित गांवों एवं नजरा सड़क पर नाव उपलब्ध कराने तथा रानीपुर व सोनहौली डायवर्सनको शीघ्र मरम्मत कराकर आवागमन चालू किये जाने की जिला प्रशासन से आग्रह किया है।
उधर, अनुमंडल पदाधिकारी राशिद कलीम अंसारी, डीसीएलआर गणेश कुमार, बीडीओ मंडन मिश्र, सीओअजय कुमार, पीओ अमजद रेजा ने नजरा, रानीपुर पाली का मंगलवार को दौरा किया एवं तटबंधों वसुरक्षा बांधों का जायजा लिया। इस अवसर पर भाजपा नेता प्रो. मदन कुमार कर्ण भी मौजूद थे।



विद्यालय भवन निर्माण में ढिलाई, बिफरेविधायक
Sep 19, 2011 
http://l.yimg.com/t/news/jagran/20110919/15/19MDB15-1_1316446553_m.jpg
कलुआही (मधुबनी), संवाद सूत्र : इमानदारी कहीं विदेश से आयात नहीं होती, वह तो हम आपको स्वयंविकसित करना होगा। उक्त बातें विधायक विनोद नारायण झा ने लोहा एमएससी उच्च विद्यालय में कही।विधायक श्री झा ने विद्यालय प्रांगण स्थित प्लस-2 भवन का औचक निरक्षण कर रहे थे। भवन निर्माणके कच्छपगति पर क्षुब्ध श्री झा ने निर्माण में लगे एजेंसी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कार्य मेंशिथिलता मानक की अनदेखी का कारण बन सकती है, जो किसी सूरत पर बर्दाश्त नहीं की जा सकतीहै। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से पूर्व प्लस-टू भवन का पूर्ण निर्माण कर लियाजायेगा। श्री झा ने अपने साथ चल रहे कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग भी नजर रखिये कि लोगों कीक्या समस्याएं हैं और उसके लिए क्या किया जा सकता है। इस अवसर पर उनके साथ राजीव झा,ब्रह्मदेव मंडल, रवीन्द्र दास, निलाकांत प्रतिहस्त, भोला प्रतिहस्त, राजेन्द्र राय सहित कई लोग उपस्थितथे।





श्रमिक कल्याण पर सरकार गंभीर : विनोद
Sep 15, 2011
http://l.yimg.com/t/news/jagran/20110915/15/15MDB15-1_1316099744_m.jpg
-- 396 कामगारों को दी गई अनुदान राशि
मधुबनी, संवाद सूत्र : नगर भवन में जिला श्रम संसाधन विभाग द्वारा निर्माण कामगारों के गृह निर्माण,औजार एवं साइकिल क्रय अनुदान वितरण समारोह का उद्घाटन विधायक विनोद नारायण झा ने किया।समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री झा ने कहा कि असंगठित मजदूरों के विकास के बगैर देशके विकास की बात बेइमानी होगी। उन्होंने कहा कि देश में धनवानों की आबादी 10 करोड़ है। 30 करोड़मध्यम वर्गीय लोग हैं। वहीं 50 करोड़ से अधिक लोग गरीब हैं जिन्हें भोजन, आवास सहित अन्यसुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार के श्रमिकों के विकास प्रति सजग है।सरकार गरीबों तथा श्रमिकों को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए तत्पर है। समारोह को संबोधितकरते हुए एडीएम राधा रमण झा ने कहा कि श्रमिकों को दशा सुधारने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएंचलायी जा रही है। उन्होंने श्रमिकों से मेहनत के द्वारा अर्जित किए गए धन को शराब पर खर्च नहीं करनेका आग्रह करते हुए कहा कि शराब की लत के कारण मेहनत की इकाई के साथ-साथ स्वास्थ्य की हानीहोती है। उन्होंने श्रमिकों से सरकारी योजनाओं के निर्माण कार्य में ईमानदारी बरतने की अपील की।समारोह की अध्यक्षता करते हुए श्रम अधीक्षक आरके झा ने श्रमिकों को विभाग द्वारा मिलने वाली अन्यसुविधाओं की जानकारी दी। समारोह को हिन्द मजदूर संघ के अघनु यादव, जिला एटक संयोजकरामचन्द्र शर्मा, जिला परिषद के उपाध्यक्ष भारत भूषण, श्रवण कुमार सिंह, सुजित कुमार चौधरी ने भीसंबोधित किया। इस मौके पर जिले के 396 श्रमिकों को 15 हजार रुपये के दर से अनुदान की राशि काचेक मुहैया कराया गया। मंच का संचालन बिस्फी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राजेन्द्र प्रसाद चौधरी नेकिया।






जिले में इन्द्र पूजनोत्सव की धूम
Sep 10, 2011
बेनीपट्टी (मधुबनी), निप्र. : बेनीपट्टी में 51वां इंद्र पूजा महोत्सव का उदघाटन विधायक विनोद नारायणझा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि भगवान देवराज इन्द्र सभी देवताओं के राजाहै साथ ही वर्षा के मालिक हैं। आज अपने संस्कृति  सम्यता एवं धरोहर की रक्षा के लिए आगे आने कीआवश्यकता है। इस अवसर पर पूजा समिति के अध्यक्ष संत श्री विश्वनाथ उपाध्यायसचिव गुलाब साह,प्रोमीनू पाठकजदयू के शशिभुषण सिंहउप प्रमुा प्रमोद कुमार चौधरीकमलेश झाभाजपा के प्रोमदनकुमार कर्णप्रोसरस्वती झाभाकपा के विद्यापति झासुभाष ठाकुरपरमेश्वर गुप्तमोहन गिरीहेमानंदझा सहित कई लोगों ने अपना विचार प्रकट किया।



पुल निर्माण का निरीक्षण
Sep 05, 2011

बेनीपट्टी (मधुबनी), निप्र. : विधायक विनोद नारायण झा ने सोमवार को बेनीपट्टी-पुपरी मुख्यसड़क पर सोइली चौक स्थित निर्माणाधीन पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर कार्य में तेजी जाने तथानजरारानीपुर  सोनहौली गांव के डायवर्सन की मरम्मत का निर्देश दिया है। विधायक श्री झा ने कहाकि नीतीश सरकार मे सड़क-पुल पुलियों का जाल बिछाया जा रहा है। बेनीपट्टी में आठ पुलों का निर्माणमुख्यमंत्री सेतु योजना से दिसंबर तक कार्य पूरा करा लिया जाएगा। साथ ही बेनीपट्टी  कलुआही प्रखंडके गांवों में विकास की गति को तेज की जाएगी। विकास कार्यो के नाम पर लूट-खसोट  धांधली करनेवाले एवं गरीबों के साथ खिलवाड़ करने वाले जेल भेजे जाएंगे। विधायक ने कहा कि लालू राबड़ी के 15वर्षो के शासन में बिहार विनाश की ओर चला गया था। नीतीश-मोदी की सरकार ने विकास की गंगाबहाकर देश के अंदर बिहारियों को गौरवान्वित करने का काम किया है। इस अवसर पर भाजपा के प्रो.मदन कुमार कर्णप्रवक्ता विमल झाजदयू के राजू मिश्र सहित कई लोग मौजूद थे।





नीतीश-मोदी की सरकार गरीब हितैषी :विनोद
Aug 09, 2011
बेनीपट्टी (मधुबनी), निप्र नीतीश-मोदी की सरकार गरीबों के सच्चे हितैषी हैं। केन्द्र के भेदभाव के बाद भीबिहार तेजी से विकास  प्रगति की ओर बढ़ रहा है। उक्त बातें भाजपा विधायक विनोद नारायण झा नेशनिवार को धन्यवाद ज्ञापन यात्रा के दौरान अंधरीबलियागंगुलीमानसीपही गांव मे कही। विधायक नेगावों में जाकर जनता से मिलकर समस्याओं से रूबरू हुएसाथ ही संबंधित पदाधिकारियों को जनता कीसमस्याओं के निदान  निष्पादन में तेजी लाने की हिदायत दी। श्री झा ने कहा कि नीतीश सरकार में जहांतेजी से विकास कार्य चल राह है। बेनीपट्टी में एक दर्जन गावों में सड़क  पुल का निर्माण शीघ्र प्रारंभहोगा। विधायक ने कहा कि गरीबों के साथ मजाक  खिलवाड़ करने वाले बख्से नहीं जाएंगे। श्री झा नेराजग कार्यकर्ताओं से सकारात्मक सोच के साथ गरीबों के हक में लगकर जागरूक पहरेदार बनने तथादलाल बिचौलियों  भ्रष्टाचारी पर नकेल कसने में सरकार को सहयोग करने का आग्रह किया। सभा कोजदयू के शशिभूषण सिंहराजू मिश्रभाजपा के भोगेन्द्र नारायण झाप्रोजितेन्द्र नारायण झाप्रोमदनकुमार कर्णराजाजीविमल झाप्रेम शंकर रायतेजू मिश्रकन्हैया चौधरीनागेन्द्र रायहीरा सिंह आदि नेसंबोधित किया।


बाढ़ प्रभावित इलाके का लिया जायजा

Aug 05, 2011

-- पीड़ितों से मिले विधायक
बेनीपट्टी (मधुबनी), नि. प्र. : विधायक विनोद नारायण झा ने शुक्रवार को बेनीपट्टी पश्चिमी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा कर जिलाधिकारी से शीघ्र टूटी सड़कों व डायवर्सनों की मरम्मत करा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने का आग्रह किया है। विधायक ने पाली सोइली, बगवास, भवतीपुर, अगई, लडूगामा, चानपुरा, बसैठ, शाहपुर, विशनपुर, शिव नगर गांव सहित एक दर्जन गावों का दौरा कर आम जनता से जानकारी ली व उनके दुख दर्द को बांटने का प्रयास किया। श्री झा ने नजरा पंचायत भवन के निकट टूटी सड़क व सोइली चौक के निकट सड़क पर हो रहे कटाव तथा सोनहौली, रानीपुर, सोइली, डायवर्सन का निरीक्षण किया। विधायक ने कहा कि नजरा गांव की टूटे सड़क पर ह्युम पाइप गिर रहा है। शीघ्र ही इस सड़क की मरम्मत करा यातायात व्यवस्था को चालू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाढ़ बचाव, सड़क, डायवर्सन की मरम्मत कार्यो में लापरवाही बरतने वाले बख्शे नहीं जाएंगे। विधायक के साथ जदयू के शशिभूषण सिंह उप प्रमुख प्रमोद कुमार चौधरी, कन्हैया चौधरी, जिपा श्रवण कुमार सिंह, राजेन्द्र मिश्र, राजू मिश्र, भाजपा के प्रो. मदन कुमार कर्ण, विमल झा, हीरा सिंह, शिव शंकर झा नूनू सहित कई लोग मौजूद थे।



भाजपा ने की मतगणना में गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग
Dainik Hindustan - 01st June 2011.
First Published:01-06-11 12:46 AM
Last Updated:01-06-11 12:02 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ:(0) अ+ अ-
पटना (हि.ब्यू.)। भाजपा ने बेनीपट्टी के कटैया पंचायत के निर्वाचन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचन पदाधिकारी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पार्टी के विधायक विनोद नारायण झा ने आरोप लगाया है कि वहां तत्कालीन आरओ व एआरओ ने गड़बड़ी कर विजयी प्रत्याशी को पराजित घोषित कर दिया। इससे आम लोग आक्रोशित हो गए और वहां अप्रिय घटना घटी।

विधायक के अनुसार राज्य सरकार की कार्यशैली व डीएम संजीव हंस की तत्परता से सच की जीत हुई है। चार दिन पूर्व चुनाव में मतगणना के क्रम में आरओ व एआरओ ने गुलडिम्या देवी को 22 मतों से पराजित कर दिया था। जनता आक्रोशित हुई और अप्रिय घटना घटी। बाद में दो दिन पूर्व जब आरओ बदलकर मतगणना कराया गया तो गुलडिम्या देवी 102 मतों से विजयी हुई। यह बताता है कि स्थानीय स्तर पर गड़बड़ी की गई थी।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारी पर आपराधिक मुकदमा दर्ज करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि आक्रोशित जनता दोषी नहीं है, लिहाजा उनपर किया गया मुकदमा वापस लिया जाए। अप्रिय घटना के लिए अधिकारी ही दोषी हैं। उधर, राज्य निर्वाचन आयोग ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम से रिपोर्ट तलब की है। साथ ही दोषी अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का भी निर्देश दिया है। आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी सूरत में दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।


होली मिलन में विधायकसांसद संग जमा रंग
Mar 13, 2011
बेनीपट्टी (मधुबनी) विधायक विनोद नारायण झा के द्वारा रविवार को रा  विद्यालय बेनीपट्टी केपरिसर मे होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगोंने एक दूसरे को जमकर रंग-अबीर लगाए और गले मिलकर होली की शुभकामना दी। सांसदहुक्मदेव नारायण यादव एवं विधायक विनोद नारायण झा ने ड़ंफा-झाल की थाप पर होली गीतों काआनंद लोगों के साथ लिया। होली मिलन समारोह दस बजे से शुरू होकर तीन घंटे तक रंगों की फुहारलुटाता रहा। समारोह में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। विधायक के द्वारा होली मिलन समारोह मेंआये लोगों के लिए भालपुआ  अन्य व्यंजनों की व्यवस्था की गयी थी। होली मिलन कार्यक्रम में जदयूनेता नवेन्द्र झाशंकर झाशशि भूषण सिंहकमलेश झाभाजपा के योगेन्द्र नारायण झाशैलेन्द्र झा,घनश्याम ठाकुरअशोक झासरोज झाप्रोमदन कुमार कर्णगोविंद झादादाभाजपा के जिलाध्यक्षभोगेन्द्र ठाकुरनवीन झाविमल झा तथा समाज सेवी मुरारी झाकन्हैया चौधरीरामवरण राम,राजेन्द्र सिंहगुलाब साहचन्द्र किशोर रायप्रेमशंकर रायसुभाष कुमार झाकृष्णचन्द्र झा पंडितसहित भारी संख्या मे बुद्धिजीवीसमाजसेवी  आमजन मौजूद थे।